🌾🌿तथागत की कई कहानियां धम्म पद में और उनके कई ग्रंथो में लिखी गई हैं जिन्हें लगभग ऐसा लिखा या कहा
मेने ऐसा सुना, तो तथागत ने जो भी बताया वह उतना ही सार गर्भित आज भी है, जब तथागत महल में थे तब भी वे यह नही जानते थे कि दुःख जैसा भी कुछ होता हैं, और जब महल छोड़ दिया तब वे यह जनते थे कि सुख को छोड़ दिया और दुःख को कैसे सहन या कैसे उसके साथ जीना है यह जानने के लिए वन को गए वँहा भी कई सम्मानित लोगो से मीले और बहुत कुछ सीखा, पर जब उन्हें कोई जवाब न मिला तो उन्होंने स्वयं ही अपनी
एक नई राह चुनी,वो राह क्या है यह भी उनके या सुने गए फिर लिखे गए कई बातों से स्पष्ट है पर उन्होंने वास्तव में क्या पाया होगा यह में अपने ही शब्दों में लिख रही हूं🌾🌿
"जीवन ,जब महल में थे तब राग रंग और सुख के सिवा उनके पिता ने उन्हें कुछ भी देखने ही नही दिया,तो क्योकि वे एक ऐसी स्थिति में रहे होंगे जब उन्होंने जन्म या जीवन को जान लिया कि कोई अणु जब सक्रिय होता हैं तो वह जीवन कैसे बनता है शायद गर्भ के सिद्धांत को पूर्ण रूप से समझ लिया था, फिर जब वे वन में तपस्या कर खुद को तैयार कर रहे थे तब स्वयं के अनुभव से यह जान लिया कि शरीर कैसे नस्ट होता होता हैं मतलब वही अणु जो शरीर या जीवन या गर्भ को बनाता है वह किस तरह से स्वयं को नस्ट कर पुनः नई दिशा में कैसे जन्म लेता है, तो यदि हम अध्ययन को समझ रहे है तो महाकाल को उन्होंने न केवल जाना बल्कि जी भी लिए, तो इस पूरी प्रक्रिया में जब उन्होंने यह जान लिया था कि मनुष्य ही नही बल्कि प्रकृति भी अपनी बात को बताती हैं, तब जा कर उनके उपदेश प्रारम्भ हुए, और फिर उनके ऐसा कुछ भी बचा ही नही था जिसे वे बात न सके,पर इस संसार को सिर्फ कुछ ही बाते चाहिए थी तो उन्होंने बस उतना ही बताया जितना जरूरत थी "
"जब श्रस्ता ने यह जान लिया कि सुख और दुःख दोनो लगभग एक ही जैसे है और स्वयं जो इसे समझ लेता हैं वह ही बुद्ध की इस्थिति को प्राप्त होता हैं और जब व्यक्ति इस व्यवस्था को स्वयं ही करने लग जाए तो वह इस व्यवस्था का हिस्सा बन जाता हैं और जब इस व्यवस्था से भी बाहर निकल जाए तो वह स्वयं को कन्हा ले जायेंगे यह तो अपने आप मे वह ही जान सकता हैं"
🌼मल्लिका जैन🌼
यँहा महाकाल का अर्थ है वह जिसने घोर अंधकार में भी स्वयं की समझ को विकसित किया, सबसे अधिक अंधकार व्यक्ति के जीवन मे उसकी मौत होती हैं तो वही गहन अंधकार व्यक्ति जब अपने जीते जी साध ले, और समझ ले उसे क्या करना है
जवाब देंहटाएं